छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दो बेटों ने अपने ही पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, अधमरी हालत में तालाब में फेंका

jantaserishta.com
28 Sept 2021 7:05 AM IST
छत्तीसगढ़: दो बेटों ने अपने ही पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, अधमरी हालत में तालाब में फेंका
x
पढ़े पूरी खबर

धमतरी। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ दो बेटों ने अपने ही पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही टीआई उमेन्द्र टण्डन,एसआई नरसिंग ध्रुव, एएसआई अरविंद नेताम पहुँचे। दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कुरुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोरातराई की है। कुरुद थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन ने बताया कि नवीन जोरातराई निवासी अशोक साहू 47 वर्ष गांव का पंच था, जो शराब पीने का आदि था। शराब पीने से अक्सर घर में विवाद होता रहता था।
सोमवार दोपहर को भी इसी बात को लेकर बेटे रुपेश साहू 23 वर्ष और टोमन साहू 22 वर्ष से वाद विवाद हुआ था। इसी बीच दोनों बेटों ने पिता को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसे तालाब में फ़ेक दिया। घटना की शिकायत के बाद दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story