छत्तीसगढ़: बाइक सवार दो लोगों ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, ईलाज के दौरान मौत

सरगुजा। जिले से एक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुनवानी में तेज रफ़्तार बाइक सवार दो लोगों ने एक बुजुर्ग को ठोकर मार दी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनिसार बताया जा रहा है कि घटना 20 / 12 / 2021 को सोमवार रात लगभग 8:00 बजे की है, यहाँ शराब के नशे में चूर तेज रफ़्तार अनियंत्रित बाइक सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग पर बाइक चढ़ा दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक का नाम केंद राम उम्र 80 वर्ष जुडवानी निवासी है, वह अपने दूसरे घर से खाना खाकर रात लगभग 8:00 बजे सोने के लिए अपने दूसरे घर में आ रहा था, इसी दौरान कुन्नी चौक के पास बाइक सवार युवकों ने केंद राम के ऊपर बाइक चढ़ा दी। बाइक की उस बुजुर्ग से टक्कर इतना जबरदस्त था कि बुजुर्ग व्यक्ति घटना स्थल पर ही अचेत हो गया, तत्काल परिजनों के द्वारा इलाज हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां उपचार के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी अनुसार नशे में धुत बाइक चालक एवं बाइक में सवार व्यक्ति राजा कटेल के प्राण गोपाल एवं सम्मान के रूप में पहचान किया गया जो अपनी गाड़ी से लखनपुर की ओर से आ रहे थे उनके पोती का कहना है कि बाइक चालक एवं सवारी के प्रति कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





