छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आर्क्रेस्ट्रा में डांस करने के बहाने दो नाबालिगों को पटना बुलाया, जबरन देह व्यापार में झोकने की कोशिश, फिर...

Admin2
18 April 2021 11:09 AM IST
छत्तीसगढ़: आर्क्रेस्ट्रा में डांस करने के बहाने दो नाबालिगों को पटना बुलाया, जबरन देह व्यापार में झोकने की कोशिश, फिर...
x

DEMO PIC

बड़ी खबर

भिलाई। भिलाई की दो नाबालिग किशोरी से बिहार के पटना में देह व्यापार कराने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों किशोरी दो दिन पहले ही यहां से आर्क्रेस्ट्रा में डांस करने के काम के लिए पटना गई थी। वहां पर आर्क्रेस्ट्रा संचालक ने दोनों से जबरिया देह व्यापार कराने की कोशिश की।

एक किशोरी ने अपने रिश्तेदार को फोनकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसके रिश्तेदार ने एक भाजपा नेता की मदद से पटना के एसएसपी से संपर्क किया। पटना एसएसपी के निर्देश पर नौबतपुर थाना पुलिस ने दोनों किशोरी को बरामद किया है। साथ ही आर्क्रेस्ट्रा संचालक को भी हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक भिलाई की रहने वाली दो किशोरी दो दिन पहले दक्षिण बिहार स्पेशल एक्सप्रेस से पटना पहुंची थी। दोनों में से एक किशोरी वहां के आर्क्रेस्ट्रा में पहले भी काम कर चुकी है और पिछली बार वो अपनी मां के साथ गई थी।
इस बार वो एक अन्य किशोरी के साथ पटना गई थी। पटना के नौबतपुर के रहने वाले गिरी नाम के आर्क्रेस्ट्रा संचालक से दोनों की मुलाकात हुई। गिरी ने दोनों से देह व्यापार करने के लिए कहा। दोनों ने इसके लिए इन्कार कर दिया। एक किशोरी ने अपने मुंहबोले भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी।
किशोरी के भाई ने भाजपा नेता से इस बारे में चर्चा की। इस पर भाजपा नेता ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल से मार्गदर्शन लेकर पटना एसएसपी से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर नौबतपुर थाना पुलिस ने दोनों किशोरी को आर्क्रेस्ट्रा संचालक गिरी के घर से बरामद किया।
Next Story