छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ: जोगी कांग्रेस के दो विधायकों ने किया कांग्रेस का समर्थन

Admin2
1 Nov 2020 8:29 PM IST
छत्तीसगढ: जोगी कांग्रेस के दो विधायकों ने किया कांग्रेस का समर्थन
x

पेंड्रा। मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक देवव्रत सिंह और विधायक प्रमोद शर्मा ने आज संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान देवव्रत सिंह ने कहा कि मरवाही उपचुनाव में बीजेपी को समर्थन देने के लिए अमित जोगी ने कोर कमेटी के किसी सदस्य से पूछकर निर्णय नहीं लिया। उन्होंने कहा कि हम मरवाही की जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील करेंगे।

विधायक देवव्रत सिंह ने अपने बयान में कहा कि आज जोगी की समाधि तक की हालत खराब है, ये उनके नाम पर न्याय मांगने निकले हैं। समाधि की हालत देखकर मुझे दुख हुआ। हम दोनों विधायक कांग्रेस को समर्थन देने आए हैं। महासमुंद लोकसभा चुनाव में वहां की जनता ने कांग्रेस को समर्थन दिया। इस चुनाव में यदि विचारधारा की लड़ाई है तो हम मरवाही की जनता के पास जाकर कांग्रेस को वोट देने की अपील करेंगे।



Next Story