छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दो जेल प्रहरी निलंबित...कैदी की ख़ुदकुशी मामले में जेल अधीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई

Admin2
21 Feb 2021 4:01 PM IST
छत्तीसगढ़: दो जेल प्रहरी निलंबित...कैदी की ख़ुदकुशी मामले में जेल अधीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई
x
BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़। कवर्धा जिला जेल में 15 फरवरी को हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी ज्ञान सिंह ने अपने गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दो जेल प्रहरियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

दोपहर को हुई इस घटना ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया। इस बीच जेल प्रबन्धन पर लापरवाही का भी आरोप लगा क्योंकि दोपहर में इस प्रकार की घटना होना व किसी को जानकारी तक न होना जांच का विषय था, जिसके बाद कलेक्टर रमेश शर्मा ने दंडाधिकारी जांच का आदेश देते हुए एसडीएम विनय सोनी को मामले की जांच का जिम्मा भी सौंपा। जांच के बाद निलंबन कार्रवाई की गई है। जेल अधीक्षक योगेश बंजारे ने बताया कि गणेश प्रताप सिंह व प्रीतम सिंह नेताम को निलंबित किया गया है। मामले की जांच जारी है। प्रथम दृष्टया में प्रहरियों की लापरवाही पर यह कार्रवाई की गई है।


Next Story