छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जुआ खेलते दो कांस्टेबल पकड़ाये …एसपी ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

jantaserishta.com
15 Feb 2021 10:20 PM IST
छत्तीसगढ़: जुआ खेलते दो कांस्टेबल पकड़ाये …एसपी ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड
x

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: दो जुआड़ी कांस्टेबल को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों कास्टेबल खुलेआम जुआ खेलते पकड़े गये थे। पुलिसकर्मियों को जुआ खेलते पकड़े जाने के 24 घंटे के भीतर पुलिस कप्तान सूरज सिंह परिहार ने दोनों के सस्पेंशन का आर्डर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मरवाही बाजार में जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस पार्टी जब मौके पर पहुंची, तो वहां कांस्टेबल चुड़ामन सोनकर और रामकृष्ण देवांगन जुआ खेलते पकड़े गये। जिसके बाद मरवाही पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पुलिस कप्तान ने पुलिसकर्मी के जुआ खेलने के मामले तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story