छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: दो बच्चों ने चूहे मारने की दवा खाया...दोनों की हालत गंभीर
Rounak Dey
26 Dec 2020 5:10 AM GMT
![छत्तीसगढ़: दो बच्चों ने चूहे मारने की दवा खाया...दोनों की हालत गंभीर छत्तीसगढ़: दो बच्चों ने चूहे मारने की दवा खाया...दोनों की हालत गंभीर](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/12/26/891558-bilaspur.webp)
x
बड़ी खबर
छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खेल-खेल में दो बच्चों ने चूहे मारने की दवाई का सेवन कर लिया। कुछ देर के बाद दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को आनन-फानन में सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मामला कोनी थाना क्षेत्र के गतौरी का है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेल-खेल के दौरान चूहे मारने की दवाई को खा लिया। इस दौरान घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। वहीं जब दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ी तो माता-पिता परेशान हो गए। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Next Story