छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
18 Sept 2021 10:05 PM IST

x
पत्थलगांव। ग्रामीण का अपहरण कर गाली-गलौज, मारपीट करने वाले फरार 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। एक पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस के अनुसार ग्राम बालाझार निवासी प्रार्थी प्रितम निकुंज के घर में 11 जुलाई की रात्रि करीब 11 बजे रामसागर चौहान निवासी मयूरनाचा सुगाजोर अपने साथी सतीष चौहान निवासी चंदागढ़ के साथ मोटर सायकल से आये और प्रार्थी के घर घुसकर रात्रि में ही उसे जबरन मोटर सायकल में बैठाकर पुष्पा चौहान के घर ले जाकर बंधक बनाकर रात भर रखे एवं उससे गाली-गलौज, मारपीट कर पैसों की मांग किये थे।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 342, 458, 363, 364, (क)294, 506, 323, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की सह आरोपिया पुष्पा चौहान को पूर्व में 23 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है तथा अन्य आरोपी रामसागर चौहान एवं सतीष चौहान घटना कारित कर फरार हो गये थे।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की पता-तलाश दौरान मुखबिर की सूचना पर दबिश कर उपरोक्त प्रकरण के फरार आरोपी रामसागर चौहान (32) मयूरनाचा सुगाजोर एवं सतीष चौहान (20) चंदागढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Next Story





