छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ट्यूशन टीचर ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान, RPF ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

jantaserishta.com
6 Jan 2022 7:47 PM IST
छत्तीसगढ़: ट्यूशन टीचर ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान, RPF ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
x
पढ़े पूरी खबर

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में गुरुवार को एक ट्यूशन टीचर ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। उनका शव ट्रैक पर टुकड़ों में मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची RPF ने शव को एकत्र करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। घटना नैला चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बनारी गांव निवासी जगेश्वर साहू (52) बच्चों को अपने घर में ही ट्यूशन पढ़ाते थे। वह सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसके बाद वह नैला क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और वहां ट्रेन के सामने कूद गए। उनके खुदकुशी करने की जानकारी ट्रेन के लोको पायलट ने चांपा के RPF थाने को दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर अस्पताल भिजवाया।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से खुदकुशी वाली जगह पर ही जगेश्वर साहू दिन में 3 से 4 बार दिखाई दे रहे थे। वहीं रेलवे के कर्मचारियों ने भी बताया कि जगेश्वर साहू को अक्सर रात में भी उसी स्थान पर कई बार देखे गया था। जगेश्वर के बेटे अरुण ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उनका शव मिलने की जानकारी मिली। वह 5 साल पहले जांजगीर के एक निजी स्कूल में टीचर थे। उनकी मानसिक स्थित कुछ समय से ठीक नहीं थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story