छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ट्रक ने स्कूटी को मारी ठोकर, मां और बेटी की मौत

Admin2
11 March 2021 10:18 PM IST
छत्तीसगढ़: ट्रक ने स्कूटी को मारी ठोकर, मां और बेटी की मौत
x
सड़क हादसा

छत्तीसगढ़। सूरजपुर जिले के माता कर्मा चौक इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में मां और बेटी की मौके पर मौत हो गई. जबकि 6 महीने का एक मासूम और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूटी में सवार दंपति बस स्टैंड जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी. दंपत्ति के ऊपर से ट्रक के पहिए निकल गए. इससे एक बच्ची और मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Next Story