छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को मारी ठोकर, पति की ऑन द स्पॉट मौत

Nil dhankar
12 Feb 2022 10:54 AM IST
छत्तीसगढ़: ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को मारी ठोकर, पति की ऑन द स्पॉट मौत
x
सड़क हादसा

दुर्ग। भिलाई से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक छावनी चौक में गणपति मोटर के पास दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को ठोकर मार दी. इस हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई. और पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. और शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है. वही महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल भेजा गया है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story