छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत

jantaserishta.com
25 Dec 2021 6:49 PM IST
छत्तीसगढ़: ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत
x
पढ़े पूरी खबर

दुर्ग: भीषण सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। नंदनी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। मौत के बाद से वृद्ध के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

नंदनी टीआई एसएन सिंह के मुताबिक ननकट्टी निवासी रामजी साहू पिता स्व. परसराम साहू (60 साल) मोहनत मजदूरी का काम करता था। रोज की तरह शनिवार सुबह वह मट्टी खोदने के लिए घर से निकला था। इसके बाद शिवनाथ नदी बोरी की तरफ से काम करके दोपहर में साइकिल से अपने घर वापस आ रहा था।
दोपहर 12 बजे के करीब वह जैसे ही ननकट्टी शराब दुकान के सामने पहुंचा बोरी की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के नीचे आने से साइकिल सवार वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने वहां भीड़ लगा लिया। सूचना मिलने पर नंदनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को पहले ही शांत कराया और उसके बाद शव का पंचनामा कार्रवाई कर उसे पीएम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
घटना के बाद से ट्रक चालक फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक काफी स्पीड में था। सामने साइकिल सवार को देखकर ट्रक चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपना संतुलन खो बैठा और साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक उसी रफ्तार में ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पहले भी हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं
लोगों के मुताबिक ननकट्टी में जिस जगह पर एक्टीडेंट हुआ है वह काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका है। यहां से बड़ी संख्या में ट्रकों का आवागमन भी होता है। इसके चलते यहां पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि इस जगह पर साल में दो से तीन बड़ी सड़क दुर्घटना होना आम हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story