छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: ट्रिपल मर्डर, महिला सहित 3 लोगों की खून से लथपथ मिली लाश
Nil dhankar
9 Sept 2021 11:08 AM IST

x
CG NEWS
छत्तीसगढ़। सरगुजा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस को 3 लोगों के हत्या की सूचना मिली है. जिसके बाद उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हत्या का ये मामला ग्राम लैंगा से सामने आया है. जिसमें मां, बेटे और ससुर की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है.
इस घटना के बाद उदयपुर थाना का पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं घटना स्थल पर थाना प्रभारी धीरेन्द्रनाथ दुबे समेत बड़ी संख्या में स्टॉफ मौजूद है और घटना स्थल पर लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.
Next Story





