छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 26 गांवों में ग्रामीणों द्वारा आजादी के बाद पहली बार तिरंगा फहराया गया

jantaserishta.com
26 Jan 2025 8:24 PM IST
छत्तीसगढ़: 26 गांवों में ग्रामीणों द्वारा आजादी के बाद पहली बार तिरंगा फहराया गया
x
देखें तस्वीरें.
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने X पर लिखा, ये संवरते छत्तीसगढ़ का नया बस्तर है, बदलता बस्तर है
यह बहुत ही खुशी और आत्मिक संतोष की अनुभूति कराने वाला विषय है कि आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर एवं कांकेर जिले के अंतर्गत नक्सल प्रभावित 26 गांवों में ग्रामीणों द्वारा आजादी के बाद पहली बार तिरंगा फहराया गया एवं शान से गणतंत्र दिवस मनाया गया।
यह सब सम्भव हुआ है हमारी सरकार द्वारा उन 26 गांवों में स्थापित सुरक्षा कैंपों से।
बस्तर में कैंसर रूपी नक्सलवाद के ताबूत पर आखिरी कील ठोंकने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही है। यहां के लोगों के लिए नासूर बन चुके नक्सलियों का यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक खात्मा तय है।
बस्तर के इन सभी ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं। सुरक्षाबल के जवानों का सहृदय अभिनंदन।
जय बस्तर, जय छत्तीसगढ़
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story