छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जजों का तबादला आदेश जारी, देखें सूची

Admin2
9 Aug 2021 8:47 PM IST
छत्तीसगढ़: जजों का तबादला आदेश जारी, देखें सूची
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 3 जजों का तबादला किया है, जिसमें देवेंद्र कुमार उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में सचिव, उच्च न्यायालय कानूनी सेवा समिति, बिलासपुर के रूप में तैनात किया गया है. अब वे उच्च न्यायालय की स्थापना में अतिरिक्त रजिस्ट्रार (डीई एंड ई.) के रूप में नियुक्त किए गए हैं. प्रशांत पराशर उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में अतिरिक्त जिला, रायपुर सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं. उनको बिलासपुर उच्च न्यायालय कानूनी सेवा समिति के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एडिशनल रजिस्टार पंकज शर्मा को बिलासपुर से कवर्धा तबादला कर दिया गया है, जो कवर्धा में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंव सेशन जज बनाया गया है.

Next Story