छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: CEO का ट्रांसफर...सरकार ने जारी किया आदेश

Admin2
27 Nov 2020 2:29 PM IST
छत्तीसगढ़: CEO का ट्रांसफर...सरकार ने जारी किया आदेश
x
अब इन्हे मिली जिम्मेदारी

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा के विवादित सीईओ एसएस रात्रे को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर राज्य सरकार ने जीके मिश्रा को बहाल करते हुए कोरबा जनपद का नया सीईओ बनाया है। उनको जनपद पंचायत कोरबा से हटाकर आगामी आदेश तक सहायक आयुक्त कार्यालय में अटैच किया गया है, जबकि जीके मिश्रा को बहाल करते हुए जनपद पंचायत कोरबा का सीईओ बनाया गया है। गौरतलब है कि सीईओ रात्रे को हटाने लगातार जनप्रतिनिधि लामबंद थे और उन्हें हटाने की मांग कर रहे थे। वही जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने रात्रे को हटाने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन गुरुवार से किया था। विवाद बढ़ता देख रात्रे को जनपद पंचायत कोरबा से हटाया गया है।




Next Story