छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

jantaserishta.com
29 Nov 2021 10:58 PM IST
छत्तीसगढ़: ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत
x
पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ट्रेलर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गी है। वहीं इस हादसे में एक पुरुष और 3 साल की बच्ची की जान बाल-बाल बच गई। यह सभी एक ही परिवार के थे। हादसे के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर भाग निकला। मामला पानी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, अमगांव निवासी महिला वंदना कंवर अपने पति संदीप कंवर और 3 साल के बेटी की साथ दीपका मुख्य मार्ग से जा रही थी। तीनों बाइक में बैठे हुए थे। परिवार दीपका की ओर जा रहा था। तीनों ग्राम नुनेरा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेलर आई और उसने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला वहीं सड़क पर गिर गई। खून अधिक बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आस-पास के लोगों ने ही पुलिस को इस बात की सुचना दी। वहीं ट्रेलर चालक मौके से भाग चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंची, फिर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और बाद में उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फिलहाल ट्रेलर चालक का पता लगा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story