छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 3 लोगों की दर्दनाक मौत...कार और बाइक में हुई टक्कर

Admin2
17 Feb 2021 10:03 PM IST
छत्तीसगढ़: 3 लोगों की दर्दनाक मौत...कार और बाइक में हुई टक्कर
x
बड़ा हादसा

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर है, जहां फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के सर्गिनाला के पास दर्दनाक हादसा हुआ है, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है, भिड़ंत कार और बाइक के बीच हुआ है, हादसे में बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि तीसरे व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।

हादसा इतना भयावह था, कि टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए जानकारी के मुताबिक तीनो युवक फिंगेश्वर के बेलर गाँव के रहने वाले बताए जा रहे जो राजिम से बेलर की ओर जा रहे थे, वहिं कार सवार फिंगेश्वर की ओर से आ रहा था, हादसे के बाद फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है।

Next Story