छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Admin2
3 March 2021 12:58 PM IST
छत्तीसगढ़: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर की दर्दनाक मौत
x
सड़क हादसा

छत्तीसगढ़/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है। ट्रैक्टर में ईंट लेकर जा रहे ड्राइवर खुद ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम लाला निवासी राजडीह बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलिते ​ही मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजडीह निवासी लाला मंगलवार शाम इतवारी से कच्ची ईंट लेकर ट्रैक्टर पर सल्हेकोटा जा रहा था। इतवारी मोहल्ले के पास खेत से सड़क पर ट्रैक्टर चढ़ाने के दौरान अचानक आगे का हिस्सा झटके से खड़ा हो गया। झटका इतना तेज था कि लाला उछलकर ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच आ गया और उसी में दब गया। इससे लाला की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि लाला करीब पांच साल से ट्रैक्टर चला रहा था। हादसा होते देख राहगीरों ने 108 और 112 पर कॉल कर सूचना दी।

Next Story