छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH: ट्रैक्टर नहर में जा गिरी, 3 लोग घायल

jantaserishta.com
5 Jan 2022 9:51 PM IST
CHHATTISGARH: ट्रैक्टर नहर में जा गिरी, 3 लोग घायल
x
पढ़े पूरी खबर

मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक ट्रैक्टर सीधे नहर में जा गिरी। इससे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद तीनों अंदर ही फंसे रह गए। बताया गया कि तीनों काम कर वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, लोरमी थाना क्षेत्र के रेहूंटा इलाके में रहने वाले किसान परिवार के तीन लोग ट्रैक्टर से काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम 5 से 6 बजे के बीच रेहूंटा में ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड बगल के नहर में जा गिरी। घटना के बाद तीनों करीब आधे घंटे तक नहर में फंसे रहे। आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें किसी तरह निकाला गया।
घटना के बाद तीनों को इलाज के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई थी। लेकिन पुलिस घटना के 3 घंटे बाद मौके पर पहुंची। जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी भी है। आस-पास के लोगों ने बताया कि नहर में पानी नहीं था। इसी वजह से कोई बड़ हादसा नहीं हुआ था। नहीं तो किसी की जान भी जा सकती थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story