छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: टूर मैनेजर ने युवती का किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने दर्ज किया मामला

jantaserishta.com
26 Oct 2021 7:21 AM IST
छत्तीसगढ़: टूर मैनेजर ने युवती का किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने दर्ज किया मामला
x
पढ़े पूरी खबर

रायगढ़: शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर प्रकरण को जांच में ले लिया है। मामला चक्रधर नगर थाने का है।

पीड़िता ने बताया कि दिसम्बर 2016 में दक्षिण भारत की यात्रा पर गई थी जिसमें जीतु टेवानी टूर मैनेजर था। उसी दौरान उससे जान पहचान हुआ दोनों फोन से बात-चीत करते थे । जीतु टेवानी रायगढ़ दो-तीन बार मिलने आया, अगस्त 2017 में घर आया और शादी करने का प्रस्ताव रखकर घरवालों की गैरमौजूदगी में शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद बाहर घूमाने जाने और ईलाज के बहाने ले जाता और शारीरिक संबंध बनाता था । पिछले पांच वर्षो से जीतु टेवानी शादी करने से टाल मटोल कर शारीरिक शोषण कर रहा है ।
पिछली बार जीतु टेवानी घर आया तो उससे शादी करने कहने पर फिर से समय मांगा था, दो माह बीत जाने के बाद उसके घर कोरबा 22 अक्टूबर को जाने पर जानकारी हुआ कि जीतु टेवानी अपने सामाज की लड़की से शादी कर लिया है । अपने घर पर रायगढ़ से पहुंची युवती को देखकर जीतु टेवानी मारने पीटने को धमकी देकर घर से भगा दिया , तब युवती अपने माता पिता को बताई और रायगढ़ वापस आ गई । पीड़िता के लिखित आवेदन पर आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 506 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story