छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एक और जिले में 11 अप्रैल से टोटल लॉकडाउन की घोषणा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Admin2
9 April 2021 11:41 AM GMT
छत्तीसगढ़: एक और जिले में 11 अप्रैल से टोटल लॉकडाउन की घोषणा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
x
कोरोना का कहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जशपुर जिला प्रशासन ने भी 11 अप्रैल से टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर महादेव कावरे ने आदेश जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिला प्रशासन ने 11 अप्रैल सुबह 6 बजे से 18 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान जिले में पूरी दुकानें बंद रहेंगी और शहर की सीमाएं सील कर दी गई है। प्रशासन ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और साप्ताहिक बाजार को भी बंद करने का निर्देश दिया है।

Next Story