छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में मिलेगी खास सुविधा: आज से CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बात
jantaserishta.com
9 Jun 2026 9:26 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को CM हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत होने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर महानदी भवन (मंत्रालय) में कैबिनेट बैठक के बाद मेंस सेवा का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद वह हेल्पलाइन कॉल सेंटर का अवलोकन भी करेंगे.
प्रदेश के नागरिकों को अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंचाने का आसान जरिया मिलेगा. सीएम हेल्पलाइन पर आम जनता अपनी अलग-अलग समस्याओँ और शिकायतों को दर्ज करा सकेंगे. सफाई सेवाओं में लापरवाही, पेंशन से जुड़ी समस्याओं, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने से इनकार करने, सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत की मांग या बुज़ुर्गों के साथ दुर्व्यवहार जैसी शिकायतों को दर्ज करा पाएंगे. वहीं आधिकारिक पोर्टल पर अपने शिकायत का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे.
कोई नागरिक वंचित न रहे, इसलिए सुविधा के लिए सीएम हेल्पलाइन की टोल-फ्री नंबर 1076 पर आप कॉल कर के शिकायत दर्ज कराने के अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और WhatsApp चैटबॉट के जरिए भी शिकायत दे सकते हैं. सरकार का उद्देश्य केवल शिकायतों का औपचारिक निपटारा करना नहीं, बल्कि निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है.
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़सीएम हेल्पलाइन 1076सीएम हेल्पलाइनChhattisgarhChhattisgarh NewsCM Helpline 1076CM Helpline
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





