छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: इस गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें ग्रामीणों में आक्रोश की वजह
jantaserishta.com
31 Oct 2025 8:46 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
कांकेर: जिले के नरहरपुर ब्लॉक के कुराल ठेमली गांव में इस समय तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों के इकट्ठा होने से नाराज ग्रामीणों ने उन्हें रोका जिसके दौरान झूमाझटकी की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि दो माह पहले जमगांव में एक ग्रामीण की निजी जमीन पर कब्जा कर ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना करते थे और लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे। ग्रामीण की शिकायत पर तहसील न्यायालय से जमीन खाली कराने का आदेश जारी किया गया था। आज प्रशासन और पुलिस को जमीन खाली करवानी थी, लेकिन किसी कारणवश इस कार्रवाई को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया।
Kanker News: इसी के विरोध में ईसाई समुदाय के लोग कुराल ठेमली गांव में एकत्रित हो रहे थे। इसे देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति पर काबू पा लिया है। गांव में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





