छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: आज गरज चमक के साथ पड़ सकते है छींटे, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Nilmani Pal
7 April 2022 4:45 AM GMT
छत्तीसगढ़: आज गरज चमक के साथ पड़ सकते है छींटे, मौसम विभाग ने जताई संभावना
x

रायपुर। छग प्रदेश में इन दिनों उत्तर में पूर्वी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का संगम बन रहा है। इसके चलते दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों में सन्नाटा पसर गया है। प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में ग्रीष्म लहर(लू) के साथ ही हल्की वर्षा व गरज चमक के साथ छींटे भी पड़ सकते है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत के आसार नहीं है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।


Next Story