छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पिकनिक मनाने गए तीन छात्र गहरे पानी में डूबे, फिर...

jantaserishta.com
5 Dec 2021 8:35 AM IST
छत्तीसगढ़: पिकनिक मनाने गए तीन छात्र गहरे पानी में डूबे, फिर...
x
आज ग़ोताख़ोरों की टीम लापता छात्र की तलाश करेगी।

अंबिकापुर। पिकनिक मनाने के दौरान पानी में डूबने से हादसा हो गया। घाघी जलप्रपात में नहाने के दौरान तीन छात्र डूब गए। लोगों ने मौके पर दो को बचा लिया गया। जबकि एक छात्र का अभी तक पता नहीं चल पाया।

आज ग़ोताख़ोरों की टीम लापता छात्र की तलाश करेगी। दरिमा थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। बताया जा रहा है कि घाघी जलप्रपात में छात्र पिकनिक मना रहे थे। इस दौरान नहाने के लिए कई छात्र जलप्रपात में उतरे थे। वहीं गहराई में जाने से एक छात्र डूब गया।
उसे बचाने के लिए दो छात्रों ने भी छलांग लगा दी। हालां​कि दो को मौके से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक लापता हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची ग़ोताख़ोरों की टीम आज डूबे छात्र की तलाश करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story