छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नशीली दवाओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार...बाइक से कर रहे थे बिक्री

Admin2
28 Dec 2020 6:25 PM IST
छत्तीसगढ़: नशीली दवाओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार...बाइक से कर रहे थे बिक्री
x
ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़। सूरजपुर के पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नशे के रूप में इस्तेमाल करने वाली सिरप और दवाइयां जब्त की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपी बलरामपुर के रहने वाले हैं।

झिलमिली पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिरी से सूचना मिली थी कि दूसरे जिले से कुछ लोग नशीली दवाओं को खपाने के लिहाज से सूरजपुर जिले में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने मुस्तैद हो गई थी। आज सुबह एक ही मोटरसाइकिल पर तीन लोग बैठकर झिलमिली थाना के सीमा पर आते दिखे। उन्हें पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उनके पास से नशीली सिरप के अलावा गोलियां मिली, जिसे खपाने की फिराक में आरोपी आये थे। पुलिस ने बताया कि तीनों गिरफ्तार आरोपी बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं और तीनों का नाम विकास है।

Next Story