छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: ब्लैक फंगस के तीन नए मरीजों की पुष्टि...सिम्स और अपोलो में किया गया भर्ती
Rounak Dey
23 May 2021 9:32 AM IST

x
फाइल फोटो
बड़ी खबर
छत्तीसगढ़: बिलासपुर: प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं। बिलासपुर में तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों को उपचार के लिए सिम्स और अपोलो में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार 2 मरीज बिलासपुर और एक मुंगेली के है। बता दें कि सिम्स में अब 13 मरीजों का उपचार चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना से रिकवर हुए लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। सबसे पहले दुर्ग में पहला मामला सामने आया। वहीं पुष्टि होने के कुछ दिन में ही मरीज की मौत हो गई। वहीं अभी ज्यादातर मरीजों को उपचार रायपुर एम्स में चल रहा है।
Next Story





