छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
23 Sept 2021 9:56 PM IST
छत्तीसगढ़: महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
x

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बेमेतरा। नवागढ़ थाने में बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया। एक आरोपित फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते 18 जुलाई की है। चार युवकों ने पीड़िता को काम दिलाने के बहाने ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का वीडियो भी बनाया, जिसे इंटनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी ही नहीं दी गई, बल्कि स्थानीय स्तर पर इसे वायरल करने की बात भी कही जा रही है।

पीड़िता ने एक दिन पहले नवागढ़ थाने में इसकी शिकायत की। घटना में मिथलेश पाल (24) शंकर नगर नवागढ़, रिद्धि उर्फ राहुल पटेल (19) नवागढ़, सनी पटेल उर्फ सनी पाटिल नवागढ़ समेत एक अन्य आरोपित शामिल था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपित गिरफ्तार
चिल्फीघाटी पुलिस ने अभिरक्षा से भागे आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक जीतेश्वर डहरिया रक्षित केंद्र रायपुर अपने साथी आरक्षक शिवनंदन साहू के साथ 19 सितंबर को रायपुर केंद्रीय जेल से थाना बिछिया एवं रेलवे थाना रायपुर के मामले में आरोपित कृष्ण कुमार कुशराम (20) मुंगेला थाना समनापुर जिला डिंडोरी मप्र को प्रोडक्शन वारंट पर बसे से कोर्ट पेशी के लिए जेएमएफसी न्याया. भुआ बिछिया ले जा रहे थे। बस चिल्पी घाटी पहुंची उसी दौरान नागमोडी मोड़ पर आरोपित में आरोपित हथकड़ी को खिसकाकर खिड़की से कूदकर जंगल व अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। इसकी रिपोर्ट पर थाना चिल्पी में अपराध दर्ज कर तलाश शुरू की गई। बुधवार को शाम 5ः30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया या।
Next Story