छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: वकील को जान से मारने की धमकी...अज्ञात युवक ने फोन कर...

Admin2
9 Dec 2020 8:37 PM IST
छत्तीसगढ़: वकील को जान से मारने की धमकी...अज्ञात युवक ने फोन कर...
x
जाँच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। दुष्कर्म के आरोपित की पैरवी करने पर अज्ञात युवक ने फोन कर अधिवक्ता को धमकी दी है। अधिवक्ता की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी संगीत कुशवाहा(36 वर्ष) अधिवक्ता है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात नौ बजे वे अपने घर में थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने दुष्कर्म के आरोपितों की पैरवी कर जमानत दिलाने पर धमकी दी।

साथ ही दोनों आरोपितों को जान से मारने की बात कही। अधिवक्ता ने इसकी जानकारी अपने स्वजन और साथी अधिवक्ताओं को दी। इसके बाद सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।


Next Story