छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर निकलने वालों की खैर नहीं, अब लगेगा 10,000 रूपए जुर्माना

Admin2
10 May 2021 4:35 PM IST
छत्तीसगढ़: मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर निकलने वालों की खैर नहीं, अब लगेगा 10,000 रूपए जुर्माना
x
कलेक्टर ने जारी किया आदेश

पेंड्रा। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लॉकडाउन 3 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है, इस आशय के आदेश आज जिले की कलेक्टर नम्रता गांधी ने जारी कर दिए हैं, जारी आदेश के अनुसार अब यहां 15 मई रात 12 बजे तक टोटल लॉकडाउन जिले में रहेगा। इस आदेश के बाद अब 12 मई से 15 मई तक GPM में पूर्ण रूप से तालाबंदी रहेगी, यानि की ​तीन दिन और पाबंदी जारी रहेगी, पहले यहां 12 मई तक लॉकडाउन का आदेश था। अति आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। बेवजह घूमने, मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक, अनावश्यक आवाजाही करने वाले लोगों पर ₹10,000 का चालान किया जाएगा।

Next Story