छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: उपचुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी का ये वीडियो हुआ वायरल...आभार प्रदर्शन के दौरान किया डांस

Admin2
22 Nov 2020 9:10 AM GMT
छत्तीसगढ़: उपचुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी का ये वीडियो हुआ वायरल...आभार प्रदर्शन के दौरान किया डांस
x

पेंड्रा। मरवाही उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक परिणाम नहीं आने के बावजूद भाजपा के प्रत्याशी रहे डॉक्टर गंभीर सिंह ने यहां बुढ़ा देव मंदिर परिसर में भाजपा नेताओं के साथ आभार प्रदर्शन करने के लिए एक सभा का आयोजन किया। जीत नहीं मिलने के बावजूद यहां डॉक्टर गंभीर सिंह थिरकते हुए नजर आए और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डांस भी किया।

डॉक्टर गंभीर सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मनोबल भी उठाया, साथ ही चुनाव में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों को धन्यवाद ज्ञापित किया। बता दें कि मरवाही में कांग्रेस प्रत्यशी रहे डॉ केके ध्रुव को जीत मिली है, भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ गंभीर सिंह को हार का सामना करना पड़ा है।

Next Story