छत्तीसगढ़: घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर ट्राली चुरा ले गए चोर, मचा हड़कंप

बसना: बसना क्षेत्र में चोर सरेआम चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात एक किसान के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर ट्राली चोर चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार थाना बसना क्षेत्र अंतर्गत पीपी रोड से लगे ग्राम बंसूला निवासी डीगम्बर साव पिता शुकदेव साव के घर के बाहर उसका जान डियर का ट्रैक्टर खड़ा होता था। डीगम्बर साव ने बताया की12 जनवरी की दरमियानी रात लगभग 12 :30 से 01:00 के बीच अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ा लाल रंग की ट्रैक्टर ट्राली क्रCGO4DB7994 को चोर चुरा कर ले गए। खास बात यह है कि ट्रैक्टर ट्राली चोरी होने की भनक किसी को नहीं लग पाई। सुबह जब लोग सो कर उठे तो उन्हें घर के बाहर खड़ा लाल रंग ट्रैक्टर ट्राली गायब मिला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





