छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: चोरों की बढ़ी इतनी हिम्मत, कर दिया ये कांड

jantaserishta.com
5 Nov 2021 7:02 PM IST
छत्तीसगढ़: चोरों की बढ़ी इतनी हिम्मत, कर दिया ये कांड
x

कोरबा: चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात आरोपियों ने मानवाधिकार आयोग व क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के अध्यक्ष के मकान में धावा बोलकर दस लाख रुपए कीमती सोने के जेवरात व अन्य सामानों की चोरी कर ली। जिस मकान में चोरी हुई है वो मानिकपुर चौकी अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित पुष्प विहार कॉलोनी में स्थित है। मसीह परिवार सहित इंडिया टूर पर घूमने निकले थे

अज्ञात आरोपियों ने शरद एस मसीह के घर में धावा बोलकर करीब 10 लाख रुपए कीमती सोने के जेवरातों के साथ ही अन्य सामानों की वह एसएस चोरी कर ली। मसीह अधिवक्ता होने के साथ ही मानव अधिकार आयोग व क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के अध्यक्ष भी हैं। उनके छोटे भाई के मुताबिक मकान मालिक व उनका परिवार इस वक्त इंडिया टूर पर है, जिन्होंने फोन कर उन्हें चोरी की बात बताई। जिसके बाद वे घर पहुंचे तो पूरे मामला समझ गया। उन्होंने बताया, कि चोरों ने सोने के बिस्कुट, चेन, कंगन सहित अन्य कीमती सामानों को पार कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story