छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को जारी हुआ ये निर्देश

jantaserishta.com
22 Sept 2021 7:27 PM IST
छत्तीसगढ़: सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को जारी हुआ ये निर्देश
x

रायपुर: आयुक्त लोक शिक्षण डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी निजी और शासकीय स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए है।

लोक शिक्षण संचालनालय से सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में भी सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से 12वीं तक के कक्षाओं के लिए निर्देश दिए गए थे। सभी संबंधित अधिकारियों को पुनः निर्देशित किया गया है कि विद्यालय संचालन में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story