छत्तीसगढ़: माता के मंदिर में दान पेटी से रुपए और आभूषण की चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर स्थित गिरौला माता मंदिर में बुधवार की सुबह चोरी की बड़ी वारदात हुई। मंदिर की दान पेटी से रुपए समेत माता के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोर ले गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी की है। मामले की जानकारी मिलते ही जगदलपुर SP जितेंद्र मीणा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। मामला बकावंड थाना क्षेत्र का है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





