छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशी शराब दुकान में 6 लाख की चोरी...तिजौरी को ही उठाकर ले भागे चोर

Admin2
2 Feb 2021 10:51 AM IST
छत्तीसगढ़: देशी शराब दुकान में 6 लाख की चोरी...तिजौरी को ही उठाकर ले भागे चोर
x
एसपी मौके पर

छत्तीसगढ़। धमतरी जिले के मगरलोड स्थित देशी शराब की दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर तकरीब 6 लाख रुपयों से भरी तिजौरी पर अपना हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही एसपी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना रात 1ः30 के आसपास की बताई जा रही है। 6 से 8 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने मौके पर तैनात दो सुरक्षा गार्डों को एक कमरे में बंद कर लूटपाट शुरु कर दिये। बताया जा रहा है कि चोरों ने सबसे पहले शराब भट्टी का बिजली कनेक्शन काटा, उसके बाद छेनी हथौड़ी से ताला को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि चोरों ने शराब दुकान में मौजूद पैसों से भरी तिजौरी को ही ले भागे। जानकारी के मुताबिक तिजौरी के भीतर 5 लाख 81 हजार रुपये मौजूद थे। जिस तिजौरी को चोर ले गए हैं उसका वजन 1 क्विंटल था।

Next Story