छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: डॉक्टर के घर चोरी, सूने मकान में चोरों ने बोला धावा

Admin2
20 July 2021 9:08 AM GMT
छत्तीसगढ़: डॉक्टर के घर चोरी, सूने मकान में चोरों ने बोला धावा
x
जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। पारिवारिक काम से बिहार गए डॉक्टर के सूने मकान में धावा बोलकर चोरों ने नकदी रकम और सोने के जेवर पार कर दिए। डाक्टर की श्ािकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अभिषेक विहार निवासी डा. प्रभु कुमार चौधरी मेंटल अस्पताल सेंदरी में चिकित्सा अधिकारी हैं। बीते दिनों वे पारिवारिक काम से अपने गृहग्राम बिहार के सहरसा गए थे। शनिवार को उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। इस पर वे परिवार के साथ अपने घर वापस लौटे। इस दौरान मकान का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान बिखरे हुए थे। चोरों ने सोने की बाली, चांदी का हार, सोने की नथनी, चांदी का सिक्का और नकद पांच हजार स्र्पये पार कर दिए थे। डाक्टर की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

सरकंडा के गायत्री परिसर मोपका में रहने वाले राकेश रमन सिन्हा निजी संस्थान में काम करते हैं। उनकी ड्यूटी झारखंड के बोकारो में है। 27 जनवरी से वे बोकारो में हैं। उन्होंने अपने मकान की चाबी गार्ड कौशल पटेल को दिया है। आसपास रहने वालों को फोन कर घर का हालचाल पूछते हैं। 12 जुलाई को उन्होंने पड़ोसी को फोन कर घर के संबंध में पूछा था। 14 जुलाई की सुबह गार्ड ने फोन कर बताया कि उनके मकान का ताला टूटा है।

Next Story