छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मायके गई थी महिला, घर पहुंची तो रह गई दंग

Nil dhankar
25 April 2022 5:01 PM IST
छत्तीसगढ़: मायके गई थी महिला, घर पहुंची तो रह गई दंग
x

बिलासपुर। हिर्री में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी रकम पार कर दिया। मायके से वापस आने पर महिला को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने घटना की शिकायत हिर्री थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।

हिर्री में रहने वाली शीला साहू गृहणी हैं। गांव में ही उनका मायका है। शनिवार की शाम वे बच्चों के लेकर अपने मायके घर गई थीं। रात को वापस आने के समय बच्चों ने मामा के घर रहने की जिद की। इस पर महिला अपने मायके में ही स्र्क गई। रविवार की सुबह जब वे लौटीं तो मकान के पीछे के दरवाजे में लगा ताला टूटा था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत एक लाख का माल पार दिया था। महिला ने इसकी शिकायत हिर्री थाने में की। इस पर पुलिस ने देर रात मामले में जुर्म दर्ज किया है।

Next Story