छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महिला ने तीन साल पहले किया था धर्म परिवर्तन, मौत के बाद शव को दफन करने नहीं दे रहे गांव वाले, जाने क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
16 Dec 2021 7:00 AM IST
छत्तीसगढ़: महिला ने तीन साल पहले किया था धर्म परिवर्तन, मौत के बाद शव को दफन करने नहीं दे रहे गांव वाले, जाने क्या है पूरा माजरा
x
पढ़े पूरी खबर

कांकेरः करीब तीन साल पहले एक महिला ने धर्म परिवर्तन कर लिया अपनी और परिवार की मर्जी से लेकिन गांव के लोगों को ये रास नहीं आया और उसका हुक्का-पानी बंद कर गांव से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। तीन साल बाद जब उस महिला की मौत हो गई तो बेटा उसका शव लेकर गांव पहुंचा कि जिस गांव में वो दुल्हन बनकर आई थी, वहीं अर्थी निकले और वहीं अंतिम संस्कार हो। मगर गांव के लोगों ने दो गज जमीन भी देने से इनकार कर दिया। 24 घंटे से शव को अपने आखिरी सफर के शुरू होने का इंतजार है। लाश के अंतिम संस्कार नहीं होने की खबर मिली, तो प्रशासन की टीम गांव पहुंची। लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे और समझाइश किसी काम नहीं आई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story