छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महिला ने पति को कुल्हाड़ी से काटा...फिर कुएं में कूदकर की खुदखुशी करने की कोशिश

Admin2
4 Jan 2021 12:23 PM IST
छत्तीसगढ़: महिला ने पति को कुल्हाड़ी से काटा...फिर कुएं में कूदकर की खुदखुशी करने की कोशिश
x
सनसनीखेज मामला

छत्तीसगढ़। पेण्ड्रा थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला ने पहले तो घर में सो रहे अपने पति की टांगिया मार कर हत्या कर दी,. उसके बाद अपने 3 बच्चियों के साथ खुद भी कुएं में कूद गई. चिखने-चिल्लाने की आवाज पर पहुंचे लोगों ने बच्चों के साथ महिला को निकाला.

पूरा मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के आमाडांडा डोंगरापारा इलाके का है, जहां रहने वाला अनुरूप सिंह पैकरा अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है. बीती रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रहा था. सुबह के समय कुछ समय से दिगामी रूप से अस्वस्थ चल रही उसकी पत्नी विद्या ने सोए हुए अनुरूप सिंह की टंगिया मारकर हत्या कर दी, उसके बाद अपने तीनों बच्चों को लेकर गांव के कुएं में कूद गई.

आसपास के लोगों को जैसे ही कुएं से बच्चों की आवाज आई, बिना किसी देरी के रस्सी की मदद से सभी को कुएं से बाहर निकाला, और 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. जहां पर तीनों बच्चे ईशा पैकरा (3 साल), कृति पैकरा (डेढ़ साल) और तनु पैकरा की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है. मामले में पेण्ड्रा पुलिस ने विद्या पैकरा को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


Next Story