छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दुष्कर्मी बाप गिरफ्तार...3 साल पहले बेटी ने लगाया था रेप का आरोप

Admin2
9 Jan 2021 8:31 AM GMT
छत्तीसगढ़: दुष्कर्मी बाप गिरफ्तार...3 साल पहले बेटी ने लगाया था रेप का आरोप
x
शर्मनाक घटना

छत्तीसगढ़/दुर्ग। रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक मामले में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ 3 साल पहले दुर्ग कोतवाली ने केस दर्ज किया था। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने के कारण 5 दिसंबर 2019 को तत्कालीन एसपी अजय यादव ने 2500 रुपए का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2018 में धारा 376, 511 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस को पतासाजी के दौरान सूचना मिली की आरोपी हैदराबाद के एक नई बिल्डिंग में काम कर रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश दे कर गिरफ्तार कर लिया और दुर्ग लाया गया।




Next Story