छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़: जिले में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान, बेवजह आवागमन पर कलेक्टर ने लगाई रोक

Admin2
30 March 2021 11:09 AM GMT
छत्‍तीसगढ़: जिले में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान, बेवजह आवागमन पर कलेक्टर ने लगाई रोक
x
कोरोना का कहर

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के चार जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया जा चुका है। जशपुर, सरगुजा, सुरजपुर और सुकमा में नाइट कर्फ्यू मंगलवार से लगा दिया गया है। वहीं स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव के अनुसार संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन पर विचार कर सकती है। लॉकडाउन को लेकर सरकार ने सोच-विचार शुरू कर दिया है।

सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जिले में नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया है। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। शारीरिक दूरी व मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जशपुर में कोरोना के बढ़ते मामले के चलते नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, यहां भी रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। रात 8 बजे के बाद यहां दुकानें नहीं खुलेंगी, आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई होगी। 8 बजे के बाद लोग बेवजह नहीं घूम सकेंगे। कलेक्टर महादेव कावरे ने आदेश जारी किया है।

इधर सरगुजा में भी नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है, रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक आदेश लागू रहेगा, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फैसला लिया गया है, कलेक्टर सरगुजा ने आदेश जारी किया है। सूरजपुर जिले में भी नाईट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है, रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, कलेक्टर सूरजपुर ने यह आदेश जारी किए है।

Next Story