छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: हत्यारे ने किया सरेंडर, पत्नी की हत्या कर 3 दिन से चल रहा था फरार

Nilmani Pal
5 July 2022 10:46 AM GMT
छत्तीसगढ़: हत्यारे ने किया सरेंडर, पत्नी की हत्या कर 3 दिन से चल रहा था फरार
x

कांकेर। कांकेर में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। आरोपी ने 3 दिन पहले अपनी 13 साल की बेटी के सामने ही पत्नी का गला काट दिया था। इसके बाद फरार हो गया। वारदात के बाद खुद भी जान देना चाहता था। इसके लिए जहर ढूंढ रहा था। इस दौरान स्थानीय BJP नेताओं के संपर्क में आया और उन्होंने आरोपी को समझाकर सरेंडर करा दिया। मामला पंखाजूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चांदीपुर निवासी जीवानंद (45) ने लतिका टिकेदार (35) के साथ दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि पत्नी के पार्लर जाने और देर से आने को ले कर दोनों के बीच विवाद था। जीवानंद अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने अपनी 13 साल की सौतेली बेटी के सामने टंगिया से पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद झांसा देकर भाग निकला था। सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस की एक टीम ने गांव में ही डेरा डाल रखा था।

Next Story