छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शासकीय भूमि में जनपद पंचायत अध्यक्ष के पति का कब्जा, कर्मचारियों से भिड़ गई मैंडम, फिर चला सरकारी बुलडोजर

jantaserishta.com
27 Jan 2022 10:59 PM IST
छत्तीसगढ़: शासकीय भूमि में जनपद पंचायत अध्यक्ष के पति का कब्जा, कर्मचारियों से भिड़ गई मैंडम, फिर चला सरकारी बुलडोजर
x
पढ़े पूरी खबर

पिथौरा। महासमुंद जिले के नगर पंचायत पिथौरा के ह्रदय स्थल 295/1 शासकीय भूमि में बने कांजी हाउस में वर्षों से प्रमोद सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा कब्जा किया गया था, जो वर्तमान में बया कसडोल में निवासरत हैं. उनके द्वारा कब्जा कर दूसरे व्यक्ति को उस मकान को दे दिया गया था, जिसे आज नगर पंचायत, तहसीलदार और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कब्जा मुक्त कराया.

वहीं इस मामले में प्रमोद सिंह की पत्नी गौरीदेवी जो वर्तमान में जनपद पंचायत कसडोल की अध्यक्ष हैं. उनके द्वारा आरोप लगाते हुए कहा गया कि वह भूमि कांजी हाउस की नहीं है. हमारे द्वारा पूर्व में पटवारी द्वारा नाप कराया गया था.
हमें बिना सूचना दिए हमारे मकान को तोड़ा गया है, जो गलत है. हालांकि पत्रकारों द्वारा काबिज मकान का खसरा नंबर पूछे जाने पर उनके द्वारा नहीं बता पाना कई सवालों को जन्म देती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story