छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: सताने लगी गर्मी, तापमान और भी बढ़ने के आसार
Nil dhankar
28 March 2022 10:32 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
रायपुर। आज से अगले आने वाले कुछ दिनों तक फिलहाल तापमान बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को छत्तीसगढ़ में आकाश साफ रहेगा और शहर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 39 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गरम और शुष्क हवा आ रही है और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमी युक्त और अपेक्षाकृत ठंडी हवा आ रही है। इसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बता दें कि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस डूमरबहार में दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 40 से 9 डिग्री सेल्सियस रायगढ़ में दर्ज किया गया।
Next Story





