छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सूरज की तपिश ने लोगों को किया परेशान, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

jantaserishta.com
7 April 2025 8:16 AM IST
छत्तीसगढ़: सूरज की तपिश ने लोगों को किया परेशान, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार
x
जानें कैसा रहेगा मौसम.
रायपुर: मौसम साफ होते ही छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है. राजधानी रायपुर (Raipur) का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है, जबकि बिलासपुर (Bilaspur) ने इस साल अप्रैल की शुरुआत में ही 41 डिग्री का रिकॉर्ड बना डाला. इसके विपरीत, अंबिकापुर (Ambikapur) 37.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर रहा.
राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में और इजाफा होगा. इसके बाद 8 अप्रैल से दक्षिण छत्तीसगढ़ (South Chhattisgarh) में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की वर्षा हो सकती है.
गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को खान-पान में सावधानी बरतने और दोपहर के समय घर या ऑफिस में ही रहने की सलाह दी है. यदि बहुत ज़रूरी हो तो सिर को ढंककर और मुंह बांधकर बाहर निकलने की हिदायत दी गई है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह सबसे ज्यादा गर्म रहेगा. इस दौरान हीटवेव (Heatwave) की स्थिति बनने की आशंका है. दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है. कुछ स्थानों पर तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. रात के समय भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं.
बस्तर में बारिश और अंधड़ की संभावना
बस्तर (Bastar) संभाग में 7 से 10 अप्रैल तक मौसम बदलेगा. इस दौरान हल्की बारिश, अंधड़ और बादल गरजने की संभावना है.
• 7 अप्रैल: बस्तर (Bastar), दंतेवाड़ा (Dantewada), सुकमा (Sukma) और बीजापुर (Bijapur) में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं.
• 8-9 अप्रैल: कोंडागांव (Kondagaon), कांकेर (Kanker), नारायणपुर (Narayanpur) समेत उपरोक्त सभी जिलों में बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story