छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दूल्हे ने की ऑडी कार की डिमांड, पहुंचे दुल्हन के घर और फिर...

Nil dhankar
21 Nov 2021 10:42 AM IST
छत्तीसगढ़: दूल्हे ने की ऑडी कार की डिमांड, पहुंचे दुल्हन के घर और फिर...
x
प्रतीकात्मक फोटो 
थाने में हुआ बवाल

बिलासपुर। निजी संस्थान में काम करने वाले युवक ने शादी के एक दिन पहले दुल्हन के घर जाकर आडी कार की डिमांड कर दी। दहेज में कार देने में समर्थ नहीं होने की बात कहने पर युवक ने दुल्हन की पिटाई कर दी। इसके बाद मामला बिगड़ता देख वह भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर वधु पक्ष के लोग सकरी थाने पहुंच गए। दिनभर मामले को लेकर दोनों पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप चलता रहा। देर शाम को वर पक्ष सगाई और शादी की तैयारी में खर्च हुए स्र्पये वापस देने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।

मंगला में रहने वाली युवती का विवाह कोरबा में रहने वाले युवक से तय हुआ था। युवक रायपुर के कार शोरूम में काम करता है। बीते 11 अक्टूबर को उनकी सगाई हुई। इस दौरान वधु पक्ष की ओर से दूल्हे को दो लाख स्र्पये और सोने की अंगुठी दी गई। 20 नवंबर को दोनों का विवाह होना था। वधु पक्ष की ओर से शादी की पूरी तैयारी कर ली गई। सकरी के एक भवन में बरातियों को ठहराने और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार की शाम दूल्हे का परिवार भी बिलासपुर पहुंच गया। शुक्रवार की ही शाम दूल्हा अचानक दुल्हन के मंगला स्थित घर पहुंच गया।

उसने लड़की वालों से बातकर आडी कार की मांग की। अचानक मांग से दुल्हन और उसका परिवार सकते में आ गए। उन्होंने तत्काल उसकी मांग पूरी करने में असर्मथता जताई। इस पर युवक हुज्जबाजी पर उतर आया। इसका विरोध करने पर उसने दुल्हन की पिटाई कर दी। मामला बिगड़ते देख दूल्हा वहां से भाग खड़ा हुआ। मामले की शिकायत लेकर लड़की का परिवार सकरी थाने पहुंच गया। वहीं वर पक्ष के लोग भी थाने आ गए। दिनभर दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहे। देर शाम वर पक्ष सगाई और शादी की तैयारियों में हुए खर्च को देने राजी हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।


Next Story