छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : प्रेमिका के परिजनों ने की प्रेमी की जमकर पिटाई...रूम में थे कपल… तभी अचानक पहुँचे लड़की के घर वाले...टुटा दरवाजा… फिर जो हुआ…

HARRY
14 Feb 2021 4:05 AM GMT
छत्तीसगढ़ : प्रेमिका के परिजनों ने की प्रेमी की जमकर पिटाई...रूम में थे कपल… तभी अचानक पहुँचे लड़की के घर वाले...टुटा दरवाजा… फिर जो हुआ…
x

फाइल फोटो 

प्रेमी की पिटाई

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ बिलासपुर। प्रेमिका के घर वालों ने नेचर सिटी में रहने वाले प्रमिका को घर अन्दर घुसकर मारा। इतना ही नहीं प्रेमिका के घर वालों ने ना केवल दरवाजा तोड़ा। बल्कि घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया।

मामला जब थाना पहुंचा तो पुलिस वालों रिपोर्ट लिखने में ना केवल आनाकानी की। बल्कि रिपोर्ट लिखवाने आए युवक को समझौता करने का दबाव बनाया। लेकिन युवक ने प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध की मांग पर अड़ा हुआ है। मामला सकरी थाना क्षेत्र के नेचर सिटी का है।
शिकायत में युवराज ने जानकारी दी कि एक दिन पहले प्रियंका सोना उससे मिलने नेचर सिटी आयी। वह साथ में ही नेचर सिटी में रही। सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रियंका के माता पिता भाई और मामा को मिलाकर कुल पांच लोग उसके घर पहुंचे।
सभी ने मिलकर उसके घर का दरवाजा तोड़ा। और अन्दर घुसकर डण्डे से मारना पीटना शुरू किया। मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोट भी पहुंची है। इसके बाद प्रियंको को लेकर उसके परिजन अपने साथ ले गए। जबकि प्रियंका उनके साथ नहीं जाना चाहती थी।
रिपोर्ट नहीं लिखे जाने के बाद पीड़ित युवराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसकी शिकायत गंभीरता से नहीं लिया है। रिपोर्ट लिखने से इंकार कर रही है। साथ समझौता की बात कहती है। जबकि प्रियंका का भी स्प्षट कहना है कि उसके साथ रहना चाहती है।
सूत्रों के अनुसार युवराज सिंह पुलिस थाना पहुंचकर लिखित शिकायत में बताया कि वह नेचर सिटी सकरी थाना क्षेत्र में निवास करता है। चांपा सिवनी निवासी प्रियंका सोना से पिछले पन्द्रह सालों से प्यार करता रहा है। प्रियंका अपने परिवार के साथ सिंचाई कालोनी चांपा में रहती है।
Next Story