छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पत्नी की जुदाई सहन नहीं कर पाया शराबी पति, दुखी होकर फांसी के फंदे पर झूल गया

Nilmani Pal
26 Dec 2021 9:59 AM GMT
छत्तीसगढ़: पत्नी की जुदाई सहन नहीं कर पाया शराबी पति, दुखी होकर फांसी के फंदे पर झूल गया
x
पढ़े पूरी खबर

दुर्ग में एक युवक ने पत्नी वियोग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी ने पति को शराब पीने मना किया था, जब वह नहीं माना तो वह मायके चली गई। पत्नी के जाने के बाद पति काफी दुखी रहता था। शनिवार सुबह वह घर में अकेला गुमसुम बैठा हुआ था। जब घर के लोग इधर उधर काम में लग गए तो अपने कमरे में जाकर उसने फांसी लगा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया।

भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने बताया कि रुआंबाधा आजाद चौक निवासी कोमल देशमुख (30 वर्ष) आदतन शराबी था। आए दिन वह घर में शराब पीकर आता था और पत्नी से झगड़ा करता था। उसकी शराब पीने की आदत से पूरा घर परेशान था। पत्नी ने उसे काफी समझाया और शराब छोड़ने की जिद की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इससे नाराज होकर पत्नी दिवाली के समय बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। उसके बाद से कोमल और अधिक शराब पीने लगा और उदास रहता था।
शनिवार सुबह 8.30 बजे उसके घऱवालों ने उसे देखा कि वह अकेला बैठा हुआ था। जब घऱ के लोग इधर उधर काम पर लग गए तो वह अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने गमझा से फांसी का फंदा बनाया और पंखे के सहारे लटक गया। कुछ देर बाद उसका भाई महेश देशमुख पहुंचा तो देखा कि कोमल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने काफी देर तक खटखटाया, लेकिन वह नहीं खोला। इसके बाद महेश छत पर गया और वहां से देखा तो कोमल फांसी के फंदे से झूल रहा था। छत से वह कमरे के अंदर गया। उसने कोमल को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। फिर मामले की जानकारी भिलाई नगर पुलिस को दी।
Next Story